चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
वक्फ कानून पर सबसे बड़ा विश्लेषण
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 16 Apr 2025 11:01 PM (IST)
उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेत्री बेबी रानी मौर्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ममता बनर्जी द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ दिए गए बयान को “गंदी मानसिकता” का परिचायक बताया. मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि ममता बनर्जी की मानसिकता हमेशा हिंदुत्व विरोधी रही है और अब वे अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख बौखलाहट में इस तरह की बयानबाजी कर रही हैं.बेबी रानी मौर्य ने कहा कि “ममता बनर्जी अपने प्रदेश को तो संभाल नहीं पा रहीं, और अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर घटिया और असंवैधानिक टिप्पणी कर रही हैं. यह बंगाल की जनता और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का भी अपमान है.”