Mumbai में जारी हुआ आतंकी हमले का अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर बढ़ी पुलिस की सुरक्षा | Breaking News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 28 Sep 2024 03:03 PM (IST)
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बार फिर से आतंकी हमले का अलर्ट जारी हुआ है. आतंकी खतरे को देखते हुए अलर्ट के बाद से शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. माना जा रहा है कि एक खुफिया एजेंसी ने इसकी जानकारी दी है. इसके बाद से ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, खुफिया एजेंसी द्वारा अलर्ट जारी किए जाने के बाद से ही मुंबई के सभी धार्मिक स्थलों और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मुंबई में जितने स्थानों पर भी ज्यादा भीड़ लगती है, वहां पुलिस जवानों की मॉक ड्रिल करवाई जाएगी. साथ ही, डीसीपी अपने-अपने जोन में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देंगे.