Jammu में नाकाम की गई आतंकी साजिश, हाइवे पर मिले IED को किया गया डिफ्यूज | ABP News
ABP News Bureau | 22 Aug 2023 09:00 AM (IST)

जम्मू के नगरोटा में आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। हाइवे पर लगाए गए IED को सुरक्षा बल ने नष्ट कर दिया है. सुरक्षा बल को हाइवे पर संदिग्ध वस्तु की जानकारी मिली थी. जिसके बाद फौरन ही बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और फिर IED को नष्ट कर दिया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है.