Tej Pratap Yadav on Anushka: तेज प्रताप ने पहली बार 5 जयचंदों के नाम का किया खुलासा...
अभी जिस तरीके से अफवाह उड़ाई जा रही है मैं इसको खारिज करता हूं." पत्रकारों ने सवाल किया कि आप फांसी लगाने की बात कह रहे हैं. इतनी बड़ी बात? इस पर कहा, "कहने का मतलब है कि अगर कोई आदमी ऐसे तनाम में रहेगा… डिप्रेशन में चला जाएगा… तो फांसी लगा लेगा. ये हमने कहा… डिप्रेशन में पहुंचाया गया, लेकिन भगवान का हम पर आशीर्वाद है." पूछा गया कि क्या नरेंद्र मोदी से संपर्क करेंगे? इस पर कहा, "हम सबसे संपर्क करेंगे. सभी लोग से मिलेंगे. अब इन जयचंदों को छोड़ूंगा नहीं." बिहार के गृह मंत्री से सम्राट चौधरी से मिलने के सवाल पर कहा कि हमने कई बार उनको फोन किया है. सम्राट चौधरी से हमारी बात हुई है. उन्होंने कहा है कि एक-दो दिन में आपको बुलाया जाएगा. सूचना दी जाएगी.




























