Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 04 Sep 2026 11:15 PM (IST)

तमिलनाडु के नमक्कल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार की चार बेटियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोपेड चला रही लड़की ने जैसे ही सड़क पर दाईं ओर टर्न लिया, सामने से आ रही तेज रफ्तार बस से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों की मौके पर ही जान चली गई। हादसे का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। सामने से आ रही बस से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे का वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद