Swati Maliwal Case: 'CCTV से छेडछाड़ हो रही', स्वाति मालीवाल का दावा | ABP News | Delhi News | AAP |
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 18 May 2024 10:17 AM (IST)
Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी (आप) की... राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी बवाल मचा हुआ है. स्वाति का आरोप है कि उनके साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आवास में मारपीट की गई. इस संबंध में उन्होंने शिकायत भी दर्ज करवाई. हालांकि, पहले तो आप ने स्वाति संग हुई मारपीट की बात कबूली, लेकिन शुक्रवार (17 मई) को पार्टी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यंमत्री अरविंद केजरीवाल को फंसाने की कोशिश हो रही है. वहीं, अब स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ये लोग अब घर के सीसीटीवी से छेडछाड़ कर रहे हैं...