Suvendu Adhikari's PA shot dead: PA हत्या मामले में TMC का सनसनीखेज सच! | West Bengal Result
पश्चिम बंगाल में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बुधवार देर शाम भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक, यह घटना नार्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम के डोहरिया मोड़ पर हुई. उस समय चंद्रनाथ रथ अपनी गाड़ी में मौजूद थे और अपने घर के पास ही थे. बताया जा रहा है कि बाइक पर आए हमलावरों ने पहले उनकी गाड़ी रुकवाई और फिर एक के बाद एक तीन राउंड गोलियां चलाईं. गोली सीधे उनके सीने में मारी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हमले में एक सुरक्षा गार्ड के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है. वहीं घटना के समय चंद्रनाथ रथ के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, जिसे घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया है.पश्चिम बंगाल में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बुधवार देर शाम भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक, यह घटना नार्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम के डोहरिया मोड़ पर हुई. उस समय चंद्रनाथ रथ अपनी गाड़ी में मौजूद थे और अपने घर के पास ही थे. बताया जा रहा है कि बाइक पर आए हमलावरों ने पहले उनकी गाड़ी रुकवाई और फिर एक के बाद एक तीन राउंड गोलियां चलाईं. गोली सीधे उनके सीने में मारी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हमले में एक सुरक्षा गार्ड के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है. वहीं घटना के समय चंद्रनाथ रथ के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, जिसे घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया है.





























