चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
Hathras Stampede: कैमरे पर सूरजपाल...साजिश पर उठाए सवाल | ABP News | UP News

अब से कुछ देर पहले हाथरस कांड वाले बाबा मीडिया के सामने आए...बाबा से पहला ही सवाल 2 जुलाई को हुए भगदड़ कांड पर हुआ..बाबा के साथ उनके साथ अकसर दिखने वाली महिला भी थीं...बाबा ने अपनी गलती पर कुछ नहीं कहा...साजिश और सनातन एंगल जोड़कर खुद को खुद की नजर में बरी कर दिया. देखिए बाबा ने क्या कहा- भोले बाबा के नाम से मशहूर सूरजपाल ने कहा, "...2 जुलाई की घटना से मैं बेहद दुखी हूं, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है? जो आया है उसे एक न एक दिन जाना ही है। हमारे अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह और प्रत्यक्षदर्शियों ने हमें एक विशैले स्प्रे के बारे में बताया है। यह सच है कि इसमें कोई साज़िश है। हमें SIT और न्यायिक आयोग पर भरोसा है और हमें उम्मीद है कि सच्चाई सामने आएगी... अभी मैं अपनी जन्मभूमि बहादुर नगर, कासगंज में हूं..." सूरजपाल उर्फ 'भोले बाबा' ने हाल ही में हाथरस में एक 'सत्संग' आयोजित किया था, जहां भगदड़ के बाद 121 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।