Surajkund Mela Accident: सूरजकुंड मेले में ऐसी लापरवाही देख डर जाएंगे...ABP ने किया एक्सपोज !
हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया...मेले में एक झूला अचानक टूट गया..हादसे में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए । घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है...हादसे में मृतक इंस्पेक्टर की पहचान जगदीश प्रसाद के तौर पर हुई है बताया जा रहा है कि झूले पर 26 लोग बैठे हुए थे । ((घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, इसमें झूला ऊपर से नीचे आते हुए गिरता हुआ दिख रहा है। इसके बाद मेले में भगदड़ मच गई...फिलहाल पुलिस ने वेंडर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है..हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा भी मेला ग्राउंड पहुंचे । हादसे की जगह का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने अस्पताल में घायलों को हाल-चाल जाना । हरियाणा सरकार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। ADC की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है जो मामले की जांच कर रही है वहीं CM नायब सिंह सैनी ने हादसे पर दुख जताया...




























