Article 370 Verdict : जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 11 Dec 2023 08:03 AM (IST)

Jammu Kashmir Article 370: जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार की ओर से निरस्त किए गए अनुच्छेद 370 के कदम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा. जानकारी के मुताबिक, चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ फैसला सुनाएगी.