Sunita Williams Spacecraft:अंतरिक्ष में फंसी सुनिता विलियम्स कब लौटेंगी धरती पर वापस ?
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 27 Jun 2024 08:52 AM (IST)
भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर इन दिनों स्पेस में फंस गए हैं. दोनों अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एक सप्ताह बिताने के बाद धरती पर आ रहे थे, इसी दौरान उनके विमान बोइंग स्टारलाइनर में खराबी आ गई और वे अंतरिक्ष में फंस गए. सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को 13 जून को धरती पर आना था, लेकिन बोइंग स्टारलाइनर खराबी की वजह से अब उनका सही पता नहीं चल पा रहा है. इंजीनियरों ने विमान में कई खराबी पाई और नासा अभी तक यह बताने में सक्षम नहीं है कि इनकी धरती पर वापसी कब तक हो पाएगी. हालांकि, राहत की बात यह है कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को स्वस्थ बताया जा रहा है.