Kyiv से बाहर निकले छात्रों ने सुनाई आपबीती- '9 घंटे ट्रेन में खड़े रहकर किया सफर'
ABP News Bureau | 02 Mar 2022 12:31 AM (IST)

यूक्रेन की राजधानी कीव से बाहर निकलने की मशक्कत कर रहे करीब 100 भारतीय छात्रों को लीव शहर जाने के लिहाज से ट्रेन में सवार होने के लिए 10-10 के समूह में बंटना पड़ा. इनमें से एक छात्रा ने मंगलवार को आपबीती बयां की.