Char Dham Yatra: Badrinath से ABP News की स्पेशल कवरेज, कर लिजिए प्रथम दर्शन ! | Uttarakhand
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 12 May 2024 11:39 AM (IST)
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है. चार धाम में से केदारनाथ धाम. गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट 10 मई को खुल चुके हैं. आज सुबह 6 बजे बदरीनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं. आज से भक्त बदरी विशाल के दर्शन कर सकेंगे. वैदिक मत्रोच्चार के साथ बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं...बदरीनाथ धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है.