Mumbai : Kangana Ranaut से नाराज हुआ सिख समुदाय, कंगना के घर के सामने किया विरोध प्रदर्शन
ABP News Bureau | 22 Nov 2021 01:56 PM (IST)

विवादित बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है. सिख समुदाय के लोग इंस्टाग्राम पर सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर आक्रामक हो गए हैं. मुंबई के खार में अभिनेत्री कंगना रनौत के घर के सामने सिख समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया.