Delhi में कमल खिलने के संकेत, एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 06 Feb 2025 11:17 AM (IST)
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल के आंकड़ों में बीजेपी को बहुमत मिलने के संकेत हैं. 11 में से 9 एग्जिट पोल बीजेपी की जीत दिखा रहे हैं, जबकि केवल 2 पोल आम आदमी पार्टी के पक्ष में हैं. महा एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी 36-42 सीटें जीत सकती है, जबकि आप को 27-33 सीटें मिल सकती हैं. अगर ये अनुमान सही साबित होते हैं, तो बीजेपी का 27 साल का सत्ता से वनवास खत्म हो जाएगा. हालांकि, असली नतीजे 8 फरवरी को ही सामने आएंगे.