Joshimath को लेकर IIT Kanpur के वैज्ञानिक का चौंकाने वाला दावा
ABP News Bureau | 11 Jan 2023 08:36 AM (IST)

IIT कानपुर के भू-वैज्ञानिक राजीव सिन्हा हाल ही में जोशीमठ का सर्वे करके लौटे हैं और उनके मुताबिक, जोशीमठ को दोबारा बसाने की कोशिश खतरनाक है...क्योंकि ये स्लाइडिंग जोन में है और दशकों से स्लाइडिंग जोन में होने से पत्थर कमजोर हो गए हैं. प्रोफेसर राजीव सिन्हा जल्द ही अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपने वाले हैं.