शेयर बाजार में भारी गिरावट, BSE का सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा नीचे गिरा
ABP News Bureau | 22 Nov 2021 01:37 PM (IST)

भारतीय शेयर बाजार में आज यानी सोमवार को भारी गिरावट देखी जा रही है. सुबह बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान में हुई थी, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बाजार गिरने लगा. दोपहर 12.09 बजे के आसपास सेंसेक्स 1135 अंक टूट गया. ऐसा लगता है कि बाजार पर मंदडियों की पकड़ मजबूत हो रही है. पेटीएम की हालत आज भी खराब है.