देखिए अमेरिका के कितना महत्वपूर्ण होता जा रहा है भारत ?
ABP News Bureau | 20 Jun 2023 09:00 PM (IST)
PM Modi in America: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के निमंत्रण पर 21 से 24 जून तक अमेरिका (US) में रहेंगे, यह वहां उनकी पहली राजकीय यात्रा है. यह एक दुर्लभ अवसर है जब अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन भी 22 जून को वाशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस में ऐतिहासिक 'स्टेट डिनर' में उनकी मेजबानी करेंगे. अब कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि मोदी की इस यात्रा को अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा क्यों माना जा रहा है?