संयुक्त किसान मोर्चा ने PM Modi को लिखी चिट्ठी, देखिए क्या-क्या मांगे कीं?
ABP News Bureau | 21 Nov 2021 11:11 PM (IST)

संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखी है. जिसमें प्रधानमंत्री के एलान का तो स्वागत किया है लेकिन साथ ही कुछ नई मांगें भी सामने रख दी है. संयुक्त किसान मोर्चा ने लिखा है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर गारंटी का कानून बने. बिजली बिल संशोधन अधिनियम वापस लिया जाए और जून 2020 से अब तक किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज हुए मुकदमे वापस लिए जाएं.