Sandeep Chaudhary: केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद क्या करेगी बीजेपी? अभय दुबे को सुनिए
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 24 Mar 2024 09:28 PM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार की शाम ईडी ने गिरफ्तार कर लिया. ईडी ने आबकारी नीति मामले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया. दिल्ली पुलिस द्वारा आम आदमी पार्टी का दफ्तर को चारों तरफ से सील करने पर सौरभ भारद्वाज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई को संवैधानिक सिद्धांतों के खिलाफ करार दिया है.