✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Sambhal Breaking: SIT के सामने पूछताछ के लिए पहुंचे संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क | Ziaur Rahman Barq

एबीपी न्यूज़ डेस्क  |  08 Apr 2025 03:29 PM (IST)
ABP News

Sambhal News: संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क आज संभल हिंसा मामले में एसआईटी टीम के सामने पेश होंगे. एसआईटी के समक्ष जाने से पहले संभल सांसद ने एक प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं कानून और संविधान में विश्वास रखता हूं. मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है. आज मेरी तबीयत ठीक नहीं थी, मेरे डॉक्टर ने मुझे आराम करने की सलाह दी है, लेकिन इसके बावजूद मैं वहां जा रहा हूं ताकि पुलिस प्रशासन को यह न लगे कि मैं जांच में सहयोग नहीं कर रहा हूं. प्रेस वार्ता करने के बाद संभल सांसद कोतवाली पहुंचे. दरअसल, बीते साल 24 नवंबर को संभल में हुई हिंसा के मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को आरोपी बनाया गया है. उन पर लोगों को भड़काने का आरोप है. इसी सिलसिले में हाल ही में एसआईटी ने जियाउर्रहमान बर्क को नोटिस भेजा था, जिसमें उनसे पूछताछ की जाएगी.इससे पहले समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने बीते 26 मार्च को अपने खिलाफ जारी किए गए नोटिस पर कहा था कि मामले में उनका नाम गलत तरीके से घसीटा गया है.बर्क ने कहा था, जब मुकदमा दर्ज हुआ और मेरा नाम गलत तरीके से इसमें शामिल किया गया, तो मैंने अखिलेश यादव के नेतृत्व में स्पीकर साहब से मुलाकात की थी. मैंने अपने साथ हुए अन्याय के बारे में चिंता जताई थी, क्योंकि मुझे सुरक्षा का अधिकार है. इस कारण हमने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि हमें न्याय मिले.सांसद ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया के दौरान यह भी स्पष्ट किया कि उनका नाम अनावश्यक रूप से विवादों में घसीटा गया है और इस मामले का पूरी तरह से निष्पक्षता से समाधान होना चाहिए.

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • Sambhal Breaking: SIT के सामने पूछताछ के लिए पहुंचे संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क | Ziaur Rahman Barq

TRENDING VIDEOS

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज3 Hour ago

Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी3 Hour ago

'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच3 Hour ago

अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज4 Hour ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.