Punjab-होशियारपुर में SAD नेता सुरजीत सिंह की हत्या, बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी | ABP News
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 29 Sep 2023 07:36 AM (IST)

पंजाब के होशियारपुर में शिरोमणि अकाली दल के एक स्थानीय नेता और मेघोवाल गंजियान गांव के पूर्व सरपंच की गुरुवार शाम को 2 अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मामले की जानकारी देते हुए होशियारपुर के डीसीपी तलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक सुरजीत सिंह पूर्व सरपंच थे वहीं उनकी पत्नी अभी वर्तमान में सरपंच है. शाम 7 बजे के करीब वो अपने अपने गांव में एक किराने की दुकान के बाहर बैठे थे तभी दो हमलावर मोटरसाइकिल से आए और उन्होंने सुरजीत सिंह पर गोलियां चला दीं.