Ukraine-Russia War : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आज अहम बैठक, बुलाया गया विशेष सत्र
ABP News Bureau | 27 Feb 2022 07:07 PM (IST)

यूक्रेन पर रूस के हमले का आज चौथा दिन है. गुरुवार को शुरू हुई ये जंग लगातार जारी है. रूसी सेना ने दावा किया है कि वो यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव तक पहुंच गई है. इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनके देश पर आक्रमण के चलते रूस को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) से बाहर कर दिया जाना चाहिए.