क्या Ukraine और Russia के बीच जंग 'Nuclear War' की तरफ जा रहा है ?
ABP News Bureau | 27 Feb 2022 09:30 PM (IST)

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पश्चिमी देशों का संगठन 'नाटो' (NATO) रूस को लेकर सख्त रवैया अपना रहा है और उस पर तमाम आर्थिक प्रतिबंध लगा रहा है. इसके अलावा नाटो रूस को लेकर बड़े बयान भी दे रहा है, जिससे बौखलाए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा फैसला लिया है. पुतिन ने रूस के न्यूक्लियर डिटेरेंस फोर्सेज को हाई अलर्ट पर रखने का आदेश दिया है. इससे दुनियाभर में चिंता बढ़ गई है.