Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन में सेना भेजेगा रूस
ABP News Bureau | 22 Feb 2022 07:57 AM (IST)

यूक्रेन के साथ जंग जैसे हालात हैं. इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने राष्ट्र को संबोधित किया. इस संबोधन में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के विद्रोहियों के कब्जे वाले दो प्रांतों को स्वतंत्र देश के तौर पर मान्यता देने के कानून पर साइन कर दिए.