Russia Ukrain War: ICC बढ़ा सकता है Putin की मुश्किलें? युद्ध अपराध का चलेगा मुकदमा?
ABP News Bureau | 03 Mar 2022 08:13 AM (IST)

यूक्रेन पर रूस के ताबड़तोड़ हमलों की जो तस्वीरें सामने आ रही है, उसके बाद रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर युद्ध अपराध का मुकदमा चलाने की मांग हो रही है.ये मांग सबसे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति ने उठाई और अब बहुत से देश इसकी मांग कर रहे हैं,..लेकिन इस मांग के साथ ही युद्ध अपराध से जुड़े बहुत से मामलों की फाइल खुल रही है, और बहुत से सवाल खड़े हो रहे हैं, युद्ध अपराध से जुड़े मामलों पर उठ रहे सवालों की पड़ताल करेंगे,.लेकिन पहले इस रिपोर्ट से समझते हैं कि रूस-यूक्रेन जंग में कैसे युद्ध अपराध का मामला उठा, और ये युद्ध अपराध क्या है.