Ukraine Border पर युद्ध अभ्यास जारी रखेगा Russia, Joe Biden ने सुरक्षा परिषद की बुलाई बैठक
ABP News Bureau | 21 Feb 2022 07:59 AM (IST)

क्या यूक्रेन में युद्ध अब टल नहीं सकता? दुनिया की राजनीति अब इसी सवाल के चारों तरफ घूम रही है. अमेरिका ने दावा किया है कि रूस ने अपने कमांडर्स को हमले का आदेश दे दिया है. वहीं फ्रांस दावा कर रहा है कि रूस बेलारूस से अपनी सेनाएं पीछे लेने को तैयार हो गया है. बयानों के बीच जारी गोलाबारी से दुनिया भर में युद्ध की आशंका बनी हुई है.