Rishi Sunak को लेकर भारत में गरमाई राजनीति
ABP News Bureau | 25 Oct 2022 10:06 PM (IST)

Rishi Sunak ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने के साथ ही ऋषि सुनक ने कई उपलब्धियां अपने नाम कर ली हैं. वह ब्रिटेन के 200 वर्षों से ज्यादा के इतिहास में सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं. ब्रिटेश की सत्ता के शीर्ष पद पर काबिज होने वाले वह पहले एशियाई और भारतीय मूल के शख्स हैं. वह ब्रिटेन के पहले अश्वेत प्रधानमंत्री हैं. 42 वर्षीय ऋषि सुनक के ब्रिटिश पीएम बनने को लेकर विशेषज्ञों की अलग-अलग राय है लेकिन ज्यादातर उम्मीद कर रहे हैं कि वह ब्रिटेन के अच्छे पीएम साबित होंगे.