Ram Mandir: प्राण-प्रतिष्ठा का बुलावा,,कांग्रेस को क्यों नहीं रास आया ?
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 12 Jan 2024 05:46 PM (IST)

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन चौधरी को न्योता मिला था लेकिन कल कांग्रेस ने बाकायदा प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बता दिया कि कांग्रेस के तीनों नेता कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे...अब बीजेपी सवाल पूछ रही है कि क्या वोटों के लिए कांग्रेस ने राम के द्वार पर आने से मना कर दिया है...