✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के लिए ऐसे अनोखे भक्त आपने नहीं देखे होंगे | CM Yogi

एबीपी न्यूज़ डेस्क  |  25 Jan 2024 09:56 AM (IST)
ABP News

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर में भगवान रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने पर पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल देखा गया. लोगों ने अपने घरों में दीये जलाकर यह उत्सव मनाया. दीपोत्सव के साथ-साथ लोगों ने खुशी में आतिशबाजी भी चलाई. वहीं, दुनिया के कई देशों में भी हिंदू समुदाय की ओर से इस अवसर का उत्सव मनाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और बीजेपी के कई अन्य नेताओं ने भी सोमवार को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अपने आवास पर दीये जलाकर उत्सव मनाया. ज्यादातर विपक्षी नेताओं ने इस प्राण प्रतिष्ठा के समारोह से दूरी बनाई और उनकी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के कई दलों के नेताओं को इस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था लेकिन उन्होंने जाने से इनकार कर दिया था. सोमवार (22 जनवरी) को अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अभिजीत मुहूर्त में हुई. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत आदि लोग शामिल हुए. राम मंदिर में प्रबंधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद ने बताया, "मुख्यमंत्री स्वयं कल अयोध्या आए थे, अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई और रणनीति बनाई गई कि मंदिर में कतारों की व्यवस्था कैसे बेहतर की जाए। इसके लिए व्यवस्था की गई है। अब कोई असुविधा नहीं हो रही। हमारा अनुमान है कि कल 4-4.5 लाख लोगों ने दर्शन किया है."

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के लिए ऐसे अनोखे भक्त आपने नहीं देखे होंगे | CM Yogi

TRENDING VIDEOS

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!8 Hour ago

Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)8 Hour ago

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है9 Hour ago

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ13 Hour ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.