Rahul Gandhi Speech: हिंसा पर राहुल का बयान...क्यों छिड़ा घमासान? Parliament Session | PM Modi
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 01 Jul 2024 11:25 PM (IST)

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का और भाषण विपक्ष के नेता राहुल गांधी का...नेता प्रतिपक्ष के रूप में अपने पहले भाषण में राहुल गांधी क़रीब 100 मिनट तक बोले...और इस दौरान वो द़श्य भी दिखे जो अब तक नहीं दिखे थे. पीएम मोदी को बीच में 2 बार बोलना पड़ा...गृह मंत्री अमित शाह कई बार सदन में खड़े हुए...रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी खड़े हुए...इनके अलावा कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी विरोध करने के लिए खड़े हुए...इतना ही नहीं गृह मंत्री अमित शाह को स्पीकर ओम बिरला से संरक्षण की मांग करनी पड़ी..