Rahul Gandhi की सदस्यता जाने पर क्या बोले गुलाम नबी आजाद ? | Ghulam Nabi Azad Exclusive Interview
ABP News Bureau | 09 Apr 2023 12:18 AM (IST)

डेमोक्रेटिक प्रोगेसिव आजाद पार्टी (DAP) नेता गुलाम नबी आजाद ने एबीपी न्यूज के साथ विशेष इंटरव्यू में कहा है कि उन्होंने राहुल गांधी की वजह से कांग्रेस पार्टी छोड़ी. आजाद ने कहा कि उन्होंने ही नहीं, बल्कि तीन दर्जन लोगों ने राहुल की वजह से कांग्रेस छोड़ी.आजाद ने कहा, ''सबको मालूम है कि सिर्फ मैं नहीं, तकरीबन तीन दर्जन के करीब यंग, ओल्ड, उसमें 90 फीसदी तो यंग ही हैं लीडर्स कांग्रेस के जो उन्होंने कांग्रेस छोड़ी है उनकी (राहुल गांधी) वजह से.''राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने और उनका मकान वापस लिए जाने में हुई कथित जल्दबाजी के सवाल पर गुलाम नबी आजाद ने कहा, ''जल्दबाजी तो हुई है.'' उन्होंने कहा, ''इसमें कोई शक नहीं कि राहुल गांधी जी हर वक्त खुद ही कंट्रोवर्सी पैदा करते हैं