Vaishno Devi Stampede: हादसे के बाद भीड़ को लेकर वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड पर उठे सवाल
ABP News Bureau | 02 Jan 2022 08:37 AM (IST)

जम्मू कश्मीर में माता वैष्णो देवी तीर्थ क्षेत्र में नववर्ष के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए. माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एक बयान में कहा कि शनिवार की भगदड़ ‘‘तीर्थयात्रियों के दो समूहों के बीच झगड़े के कारण हुई.’’ बोर्ड ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि महामारी के मद्देनजर 50 हजार की क्षमता के मुकाबले केवल 35,000 श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति दी गई थी.