Uttarakhand में CM पर सस्पेंस खत्म, Dhami ही होंगे अगले मुख्यमंत्री, 23 मार्च को लेंगे शपथ
ABP News Bureau | 21 Mar 2022 06:55 PM (IST)

उत्तराखंड में सीएम पर सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को नेता चुना गया. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया. अब धामी 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.