हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर दिल्ली में Bangladesh उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन |
दिल्ली में बांग्लादेश के उच्चायोग के बाहर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कई संगठनों के कार्यकर्ता दिल्ली में जमा होकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय, खासकर हिंदुओं, के खिलाफ बढ़ती हिंसा की निंदा कर रहे हैं और वहां की सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। भारत ने भी इस मुद्दे पर अपनी चिंता जताई है और बांग्लादेश सरकार से अपील की है कि वह अपने देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश सरकार से इस मामले पर जवाबदेही की मांग की है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा को लेकर भारत की गंभीर चिंता स्पष्ट हो गई है।


























