MP News: चित्रकूट दौरे पर रहेंगे PM Modi, मध्य प्रदेश की जनता को देंगे बड़ी सौगात | ABP News
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 27 Oct 2023 10:46 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 27 अक्टूबर को एक बार फिर मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं. पीएम मोदी चित्रकूट के जानकीकुंड परिसर में स्थित नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ करेंगे. वे अरविंद भाई मफतलाल की समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे. इसके अलावा, पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.