Prayagraj में माघ मेले के आयोजन के खिलाफ High Court में याचिका, आज हो सकती है सुनवाई
ABP News Bureau | 13 Jan 2022 08:56 AM (IST)

कोरोना काल में आयोजित होने वाले प्रयागराज माघ मेले पर अगर वक्त रहते रोक नही लगी तो यहां आने वाले हजारों लोगों की जान मुसीबत में फंस सकती है. धार्मिक आयोजन कोरोना महामारी के दौर में गैर आवश्यक हैं. हम बार बार यही कह रहे है, जान है तो जहान है. धर्म कर्म के लिए भी हमारा जिंदा रहना पहले जरूरी है.