Prayagraj Mahakumbh : Viral Girl Monalisa को फिल्म में रोल देने वाला डायरेक्टर गिरफ्तार | ABP News
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 31 Mar 2025 04:18 PM (IST)
दिल्ली हाई कोर्ट से बेल खारिज होने के बाद दिल्ली के नबी करीम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार.आरोप है कि उसने एक छोटे कस्बे से आने वाली, हीरोइन बनने की तमन्ना रखने वाली एक लड़की के साथ कई बार रेप किया.पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात आरोपी फिल्म डायरेक्टर से 2020 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी.उस समय वह झांसी में रहती थी. कुछ समय तक दोनों के बीच बातचीत होती रही और फिर डायरेक्टर ने 17 जून 2021 को उसे फोन कर बताया कि वो झांसी रेलवे स्टेशन पहुंच चुका है.जब पीड़िता ने सामाजिक दबाव का हवाला देते हुए मिलने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने आत्महत्या की धमकी दी. डर के मारे पीड़िता उससे मिलने चली गई। अगले दिन 18 जून 2021 को आरोपी ने फिर फोन किया और आत्महत्या की धमकी देकर उसे रेलवे स्टेशन बुलाया.