बंगाल में TMC vs BJP को लेकर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी | Prashant Kishore on LokSabha Election
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 25 Feb 2024 07:49 PM (IST)
चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की है. उन्होंने बताया है कि इस चुनाव में कांग्रेस कितनी सीटें जीत सकती है. आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए 100 सीट का आंकड़ा पार करना बहुत ही मुश्किल है. उन्होंने बातचीत में यह भी कहा कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 370 सीट तक पहुंचने की संभावना नहीं है