PM Modi ने देशवासियों को दी नए साल की शुभकामनाएं | Mann Ki Baat
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 31 Dec 2023 01:02 PM (IST)
Mann Ki Baat 108th Episode: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार (31 दिसंबर) को मन की बात (Mann ki Baat) साल के आखिरी एपिसोड को संबोधित किया है. मन की बात कार्यक्रम का आज 108वां एपिसोड है. पीएम मोदी ने कहा कि 108वां एपिसोड उनके लिए बेहद खास है. 108 का अंक का भारत की प्राचीन मान्यताओं और परंपराओं के हिसाब से बेहद अहम है. पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में लोगों को आने वाले नए साल की शुभकामनाएं दी हैं.