विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Poll of Polls)
PM Modi ने नेताजी की होलोग्राम स्टैच्यू का किया अनावरण, बोले- ये प्रतिमा महानायक को श्रद्धांजलि
ABP News Bureau | 23 Jan 2022 07:50 PM (IST)

पीएम मोदी (PM Modi) ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया. सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में हुआ था. पीएम मोदी ने प्रतिमा के अनावरण के बाद कहा कि भारत मां के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर पूरे देश की तरफ से मैं आज उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं. ये दिन ऐतिहासिक है, ये कालखंड भी ऐतिहासिक है. ये स्थान जहां हम सब मौजूद हैं, ये भी ऐतिहासिक है. पीएम मोदी ने कहा कि नेशनल वॉर मेमोरियल भी यहां से पास है. उन्होंने कहा कि आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं. इस मौके पर हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजिल दे रहे हैं.