देश में बढ़ते Corona के बीच बैठक करेंगे PM Modi, Amit Shah और स्वास्थ्य मंत्री भी होंगे शामिल
ABP News Bureau | 09 Jan 2022 12:37 PM (IST)

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है... पिछले 24 घंटे में कोरोना के करीब एक लाख 60 हजार नए केस सामने आए हैं... पीएम मोदी आज कोरोना के हालात पर एक बड़ी बैठक करने वाले हैं। पीएम मोदी की कोरोना पर समीक्षा बैठक शाम साढ़े चार बजे होगी...बैठक में पीएम के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्रीमनसुख मांडविया, कैबिनेट सचिव राजीव गाबा, गृह सचिव अजय भल्ला, स्वास्थ्य सचिव राजीव भूषण के साथ ICMR के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.