Gandhinagar में लगे नारे, रक्षा यूनिवर्सिटी में बोले PM- न्याय तंत्र को दुरुस्त करने की जरूरत
ABP News Bureau | 12 Mar 2022 02:01 PM (IST)

5 राज्यों में चुनाव परिणाम आने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 2 दिन के लिए गुजरात दौरे पर निकल गए. पीएम मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है. इसी दौरान आज पीएम गांधीनगर के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. वहां पीएम का भव्य स्वागत किया गया. समारोह में उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे