अयोध्या राम मंदिर निर्माण के साथ ही पूरा हो जाएगा पीएम मोदी का 32 साल पुरा संकल्प
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 20 Dec 2023 07:50 AM (IST)
दुनिया भर के रामभक्तों के लिए सबसे शुभ घड़ी नजदीक आ चुकी है. रामलला अपने नए भवन में विराजमान होंगे. राम मंदिर के उद्घाटन के लिए भव्य तैयारी की जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जजमान होंगे. वही प्राण-प्रतिष्ठा की पूजा करेंगे. इसको लेकर वो काफी उत्साहित हैं.. क्योंकि राम भक्त नरेंद्र मोदी की एक 32 साल पुराने संकल्प की सिद्धि नया आयाम गढ़ने वाली है.