2024 के लिए तैयार पीएम मोदी, मंत्रियों को दिया सबसे बड़ा संदेश
ABP News Bureau | 29 Jan 2023 07:39 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों को कई अहम संदेश दिए हैं...सूत्रों के मुताबिक़ पीएम ने मंत्रियों से कहा कि 370 और राम मंदिर जैसे मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान जैसे बड़े निर्णयों को पूरी तरह जनता तक पहुचाएं...उन्होंने ये भी कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का फैसला जाति, धर्म या वोट बैंक की परवाह किए बिना किया गया है, इस बात को लोगों को बताएं...उन्होंने सोशल मीडिया से दूर रहने वाले मंत्रियों को सोशल मीडिया पर गतिविधियां बढ़ाने को भी कहा है