PM Modi बोले - देश में Digital Bank आज एक वास्तविकता, लोगों का जीवन हो रहा बेहतर
ABP News Bureau | 03 Dec 2021 12:23 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन्फिनिटी फोरम का उद्घाटन किया. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुद्रा का इतिहास ज़बरदस्त विकास दिखाता है. जैसे-जैसे मनुष्य विकसित हुआ, वैसे-वैसे हमारे लेन-देन का तरीके में भी परिवर्तन आया. वस्तु विनिमय प्रणाली से धातुओं तक, सिक्कों से लेकर नोटों तक, चेक से लेकर कार्ड तक, आज हम यहां पहुंच गए हैं.