प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में अपने आवास पर पेरिस ओलंपिक से लौटे भारतीय एथलीटों और पदक विजेताओं से मुलाकात की। पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक खेलों में भारतीय दल की सराहना की और खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के सबसे युवा ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत, निशानेबाज मनु भाकर, सरबजोत सिंह, स्वप्निल कुसाले और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों की जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान, पीएम मोदी ने एथलीटों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी पीआर श्रीजेश और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पीएम मोदी को भारत की जर्सी और हॉकी भेंट की।
PM Modi meets Team Olympic: PM Modi ने की पेरिस ओलंपिक से लौटे खिलाड़ियों से मुलाकात | ABP News |
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 16 Aug 2024 11:12 AM (IST)