Mahakal Lok Inauguration: PM Modi ने महाकाल कॉरिडोर का किया लोकार्पण, शिव की जय जयकार से गूंजा आसमान
ABP News Bureau | 11 Oct 2022 07:56 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) में महाकाल लोक कॉरिडोर (Mahakal Lok Corridor) के पहले चरण का लोकार्पण किया. पीएम मोदी ने लोकार्पण करने से पहले महाकाल मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में पूजा-अर्चना की और आरती की. इसके साथ ही पीएम मोदी ने महाकाल गर्भगृह में उपासना की.