PM Modi In Uttarakhand: 'वाराणसी में मुझे मां गंगा ने बुलाया है'- PM Modi
एबीपी न्यूज़ टीवी | 06 Mar 2025 12:40 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (6 मार्च) उत्तराखंड के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मुखवा में मां गंगा की पूजा अर्चना की और हर्षिल में एक रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले उत्तराखंड के माणा गांव में हुए हिमस्खलन में जान गंवाने वाले मजदूरों के प्रति शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "माणा में हुए हादसे के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।" इसके बाद उन्होंने उत्तराखंड की अपनी पुरानी यात्राओं को याद किया और कहा कि वर्तमान दशक उत्तराखंड का दशक है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तराखंड में कोई सीजन ऑफ सीजन नहीं होना चाहिए और यहां हमेशा पर्यटन को बढ़ावा मिलना चाहिए, ताकि राज्य की अर्थव्यवस्था और विकास को नई दिशा मिले।