PM Modi In Ujjain: पीएम मोदी ने महाकाल लोक का किया लोकार्पण
ABP News Bureau | 11 Oct 2022 08:43 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (11 अक्टूबर) को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन में महाकाल लोक (Mahakal Lok) का लोकार्पण किया. इससे पहले पीएम ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना भी की. महाकाल लोक परियोजना के पहले चरण में मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों को विश्व स्तरीय आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगे. इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे.